राजस्थान रॉयल्स की सह-मालिक शिल्पा समापन समारोह में अमेरिकी पॉप गायक एकॉन के साथ नाचने वाली थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समापन समारोह के आयोजकों ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।
उधर, फाइनल मुकाबले के बाद मशहूर गायक एडी ग्रांट के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जुगलबंदी ने समां बांध दिया।
गौरतलब है कि जोहांसबर्ग में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को छह रनों से हराकर डेक्कन चार्जर्स आईपीएल के दूसरे संस्करण की चैपिंयन बनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।