For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता (लीड-9)

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इसके जवाब में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी।

डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाज हर्शेल गिब्स 48 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्के की मदद से शानदार 53 रन बनाए। सायमंड्स ने 33, और रोहित शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया।

डेक्कन का पहला विकेट कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रूप में गिरा था। रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान कुंबले ने पहले ही ओवर में उन्हें पेवेलियन लौटा दिया था। गिलक्रिस्ट मैच की दूसरी गेंद पर ही बोल्ड हुए थे। दूसरा झटका 18 रन के कुल योग पर टी.एस. सुमन के रूप में लगा था, जो 10 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर मनीष पांडेय के हाथों लपके गए।

सायमंड्स के रूप में तीसरा विकेट गिरा। उन्होंने 21 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वह अनिल कुंबले की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से बोल्ड हो गए। उस समय टीम का कुल योग 58 रन था। रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 24 रन बनाए। बिलखिया ने सात गेंदों में छह रन बनाए। रेयान हैरिस पांच गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

डेक्कन की ओर से प्रज्ञान ओझा ने तीन, हरमीत सिंह व सायमंड्स ने दो-दो विकेट और आर.पी. सिंह और हैरिस ने एक-एक विकेट हासिल किए।

बैंगलोर के बल्लेबाज जैक्स कालिस 17 गेंदों में तीन चौके की मदद से 16 रन बनाकर आर. पी. सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। मनीष पांडे इस मैच में अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सके और आठ गेंदों में चार रन बनाकर ओझा की गेंद पर गिलक्रिस्ट को कैच थमा बैठे।

वैन डेर मर्व 21 गेंदों में एक चौका व तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाए। उन्हें ओझा की गेंद पर गिलक्रिस्ट ने स्टंप आउट किया। राहुल द्रविड़ टिक नहीं सके और 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। टेलर ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। विराट कोहली 8 गेंदों में सात रन, बाउचर पांच रन और प्रवीण कुमार 2 रन बनाकर आउट हुए। विनय कुमार ने आठ गेंदों में आठ रन बनाए। उत्थप्पा 15 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

बैंगलोर की ओर से अनिल कुंबले ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। विनय कुमार ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

डेक्कन चार्जर्स टीम दिल्ली डेयर डेविल्स को हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने यहां तक का सफर तय करने के लिए शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स का पत्ता साफ किया था।

दोनों टीमें पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। 2008 में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में डेक्कन टीम चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर रही थी जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने आठ अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया था।

पिछले वर्ष शेन वार्न की कप्तानी में खेल रही राजस्थान रॉयल्स टीम ने खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली सुपर किंग्स टीम दूसरे स्थान पर रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+