खिताबी मुकाबला स्पेन के क्लब बार्सिलोना और इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने-अपने देश की घरेलू फुटबाल लीग का खिताब जीत चुकी हैं।
इस मैच का आयोजन रोम के ऐतिहासिक ओलंपिक स्टेडियम-स्टेडियो ओलंपिको में होगा। इस मैच में लगबघ 73,000 लोगों के जुटने की संभावना है। इस स्टेडियम में चौथी बार चैंपियंस लीग फाइनल खेला जाएगा।
बुसाका दूसरी बार यूरोपीयन क्लब फाइनल में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले बुसाका ने वर्ष 2007 में स्पेन के दो क्लबों सेविला और एस्पेनियोल के बीच खेले गए यूईएफए कप फाइनल में रेफरी की भूमिका निभाई थी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।