वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके सिमंस ने कहा है कि उनकी टीम 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप की तरह इस बार भी सुपर-8 दौर में पहुंचने के लिए अपनी पूरी क्षमता झोंक देगी।
आयरलैंड की टीम ग्रुप स्तर पर पाकिस्तान को हराकर 50-50 विश्व कप के सुपर-8 दौर में पहुंची थी। इस दौर में उसने बांग्लादेश को भी हराया था, हालांकि उसके बाद उसका सफर समाप्त हो गया था।
आयरलैंड को ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपना पहला मैच 8 जून को ट्रेंट ब्रिज में बांग्लादेश के साथ खेलना है। पिछले सप्ताह फ्रेंड्स प्रोविडेंट्स ट्राफी में इंग्लैंड के काउंटी क्लब वॉरसेस्टरशायर को हराने के बाद आयरलैंड के खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है।
सिमंस ने कहा, "वॉरसेस्टरशायर के खिलाफ मिली जीत ने हमारा मनोबल बढ़ा दिया है। इसके बाद हमें सीधे विश्व कप में ही खेलना है, लिहाज हम इस जीत की अहमियत अच्छी तरह समझते हैं। हमारा प्रयास सुपर-8 दौर में पहुंचने का होगा और इसके लिए हम अपनी पूरी क्षमता झोंक देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।