For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैंपियंस लीग क्रिकेट : न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल सकते हैं मैक्लम

By Staff

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के दिल्ली डेयर डेविल्स टीम की ओर से खेल रहे होने के कारण न्यू साउथ वेल्स टीम ने मैक्लम के बदले उनकी न्यूजीलैंड की प्रांतीय टीम ओटागो को 250,000 अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की है।

चैंपियंस लीग में चार देशों की आठ टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन इसके नियम में परिवर्तन करते हुए इस साल 12 टीमों को इसमें हिस्सेदारी का हक दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग देशों की घरेलू ट्वेंटी-20 विजेता और उपविजेता टीमें हिस्सा लेंगी।

दिल्ली की टीम को भी इसमें खेलने का हक दिया गया है क्योंकि उसने पिछले साल आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के दौरान सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। वार्नर रविवार को समाप्त आईपीएल के दूसरे संस्करण में दिल्ली के लिए खेले थे, लिहाजा चैंपियंस लीग में भी वह दिल्ली के लिए खेलते दिखेंगे।

न्यू साउथ वेल्स टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड गिलबर्ट भी मानते हैं कि मैक्लम के आने से उनकी टीम काफी मजबूत हो जाएगी। गिलबर्ट ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि मैक्लम के आने से हमारे खिताब जीतने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी। वह एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं।"

उधर, मैक्लम की घरेलू टीम ओटागो ने भी अपने स्टार खिलाड़ी के बदले मिल रही मोटी रकम को स्वीकार करने की संभावना से इंकार नहीं किया है। टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉस डाइक्स ने कहा, "मैक्लम पिछले 12 महीनों से न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते रहे हैं। ऐसे में उनके बदले मिल रही रकम को स्वीकार करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+