भारत को दोनों दिग्गज स्टार खिलाड़ी पुरुष वर्ग के युगल मुकाबलों के पहले दौर में स्थानीय जोड़ीदारों से भिड़ेंगे। पहले दौर में पेस-डुल्ही का सामना फ्रांस के सबास्टियन डी चाउनाक और बेनोत पेयरे की जोड़ी से होगा।
दूसरी ओर, भूपति-नोल्स की भिड़ंत फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग और जोसेलिन आउना से होगी। त्सोंग ने जूलियन बेनेतेउ के साथ खेलते हुए भूपति-नोल्स को मियामी ओपन के पहले दौर में हराया था।
महिला वर्ग में भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार ताइवान की चिया जुंग चुआंग को 14वीं वरीयता मिली है। पहले दौर में सानिया-चुआंग की भिड़ंत तुर्की की इपेक सेनोग्लू और बेल्जियम की यानिया विकमेयर से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।