समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लुइसविले विश्वविद्यालय के छात्र कोरिर ने दो घंटे 8 मिनट और 23 सेकेंड में 42.193 किलोमीटर की दूरी नापी। उन्होंने 18 सेकेंड के अंतर से लॉस एंजेलिस मैराथन में नया रिकार्ड कायम किया।
कोरिर को पुरस्कार के तौर पर 189,000 डॉलर मिले जबकि दो घंटे 25 मिनट और 56 सेकेंड में मैराथन पूरी करने वाली पट्रोवा को 100,000 डॉलर मिले। पेट्रोवा ने लॉस एंजेलिस मैराथन के महिला वर्ग में तीसरा सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।