मोरिन्हो के स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के साथ करार करने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन सोमवार को हुए करार के बाद अब इस संबंध में जारी अटकलें खत्म हो गई हैं।
क्लब ने अपने बयान में कहा है कि मोरिन्हो ने 30 जून, 2012 तक के लिए कोच बने रहना स्वीकार कर लिया है। मोरिन्हो ने कहा है कि वह अपनी टीम को अगले साल चैंपियंस लीग विजेता बनाने का प्रयत्न करेंगे।
इंटर की टीम ने 1965 के बाद से एक बार भी चैंपियंस लीग खिताब नहीं जीता है। इस साल चैंपियंस लीग में उसे नॉकआउट दौर में ही इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मैनचेस्टर की टीम बुधवार को फाइनल में स्पेन के क्लब बार्सिलोना से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।