पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पीसीबी ने अपने इस उद्देश्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भी संपर्क साधा है। आईसीसी ने हालांकि इस संबंध में अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
पीसीबी चाहता है कि जून में इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले उनकी टीम भारत और श्रीलंका की टीमों से भिड़े। पीसीबी के मुताबिक इस मैच से होने वाली आय को विस्थापितों के पुर्नवास पर खर्च किया जाएगा।
पीसीबी के कार्यकारिणी के सदस्य मोहम्मद अली शाह ने बताया, "हमें आशा है कि आईसीसी इस नेक काम में हमारी मदद करेगा। हम चाहते हैं कि हमारी टीम इंग्लैंड में भारत और श्रीलंका की टीमों के साथ एक-एक मैच खेले। इस मैच से होने वाली आय विस्थापितों के लिए काफी मददगार होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।