बर्नले के लिए वेड इलियट ने एकमात्र गोल किया। यह गोल 13वें मिनट में हुआ। बर्नले ने प्रीमियर लीग में आखिरी बार 1976 में हिस्सा लिया था।
बर्नले के अलावा वूल्वरहैंप्टन वांडर्स और बर्मिघम सिटी की टीमें भी इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने की योग्यता हासिल करने में सफल रहीं। इन दोनों टीमों की 'ऑटोमेटिक प्रोमोशन' के तहत वापसी हुई।
दूसरी ओर, वेस्ट ब्रूमविक एल्बायन, मिडिल्सबॉरो और न्यूकासल युनाइटेड क्लब अगले सत्र के लिए प्रीमियर लीग से बाहर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।