इस साल जनवरी में जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल करने वाले युकी पिछले हफ्ते कुवैत में फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबलों में खेलते हुए अपना टखना चोटिल करा बैठे थे।
फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के बाद 16 साल के युकी ने अभ्यास के लिए अमेरिका स्थित निक बोलेटिएरी टेनिस अकादमी में लौटने का फैसला किया है।
युकी ने कहा, "मैंने सोचा था कि मेरा टखना समय रहते फिट हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब मैंने 10 जून को अमेरिका लौटने का फैसला किया है। वहां मैं दो सप्ताह तक अभ्यास करुं गा। इसके बाद मैं दो फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंटों में हिस्सा लूंगा और फिर विंबलडन में हिस्सा लेने लंदन जाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।