अकरम मानते हैं कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट से बिल्कुल भिन्न है और इसमें एक क्रिकेटर की जबरदस्त परीक्षा होती है।
बकौल अकरम, "बहुत कम समय में ही ट्वेंटी-20 ने क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है। अब एक बल्लेबाज सोचने पर मजबूर हो गया है कि वह हमेशा बड़े शॉट नहीं खेल सकता। इस लिहाज से ट्वेंटी-20 में सफल होने के लिए कुछ अलग रणनीति और कौशल आजमाने की जरूरत है। जीत हासिल करने के लिए बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी कुछ अलग करने की जरूरत है।"
अकरम ने कहा कि जैसा कि आईपीएल के दौरान देखा गया, स्पिनर ट्वेंटी-20 विश्व कप में अहम किरदार निभाएंगे।
उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों के लिए स्पिनरों को खेलना आसान नहीं। इस लिहाज से ट्वेंटी-20 में स्पिनर काफी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। स्पिनरों ने आईपीएल में इसे साबित भी किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।