कंधे के ऑपरेशन के कारण लगभग आठ महीने तक कोर्ट से दूर रहीं शारापोवा दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। शारापोवा ने अब तक तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। मौजूदा समय में उन्हें 102वीं वरीयता मिली हुई है।
शारापोवा ने कहा, "मेरे करियर में यह पहला मौका है जब मैं बहुत कम अभ्यास के बाद ग्रैंड स्लैम खेल रही हूं। लगभग तीन महीनों तक मैंने टेनिस रैकेट छुआ तक नहीं था। इसके बावजूद मैं अपनी वापसी से खुश हूं। मेरे लिए टेनिस से दूर रह पाना बहुत मुश्किल है। यही मेरी जिंदगी का मकसद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।