टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने 52 रनों का योगदान दिया जबकि रवि बोपारा ने 49 रन बनाए। मैट प्रायर इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 87 रन बनाए।
इसके अलावा ओवेश शाह ने भी 75 रनों का योगदान दिया। स्ट्रास और बोपारा ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े जबकि शाह और प्रायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। स्ट्रास ने प्रायर के साथ भी 48 रन जोड़े।
तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।