मांजरेकर मानते हैं कि 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खिताबी जीत हासिल करने के बाद से भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का भी उसके खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा।
बकौल मांजरेकर, "मेरी नजर में भारतीय टीम खिताब बचाने में सफल रहेगी। भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में खेलना सीख लिया है। आस्ट्रेलिया ने दबाव झेलने की अपनी क्षमता के बूते लगातार तीन बार विश्व कप जीता और अब बारी भारत की है। भारतीय खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि उनमें भी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह दबाव झेलने की क्षमता विकसित हो चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।