वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप काफी लोकप्रिय रहा था। भारत ने उसे जीता था और उसके बाद से भारत वित्तीय लिहाज से क्रिकेट की महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया। तब से लेकर आज तक ट्वेंटी-20 क्रिकेट काफी लंबा रास्ता तय कर चुका है।
आईसीसी के महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) कैंपबेल जेमीसन ने कहा, "हम ट्वेंटी-20 विश्व कप को क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला आयोजन बनाना चाहते हैं। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। हम क्रिकेट को टेलीविजन के माध्यम से 216 देशों तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।