मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में विश्व की 91वीं वरीयता प्राप्त सानिया को 95वीं वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान की गालिना वोस्कोबोएवा के हाथों 4-6, 6-7 (3) से हार मिली।
सानिया ने 10 बार 'डबल फॉल्ट' किए और पूरे मैच के दौरान 'सेकेंड सर्व' में सिर्फ 27 प्रतिशत सफलता हासिल कर सकीं। सानिया कलाई में चोट के कारण पिछले साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल सकी थीं।
अब सानिया युगल मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेंगी। इस वर्ग में वह ताइवान की खिलाड़ी चिया जुंग चुआंग के साथ खेल रही हैं। दोनों का पहला मैच तुर्की की इपेक सेनेग्लू और बेल्जियम की यानिना विकमेयर की जोड़ी से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।