ब्राजीली फुटबाल संघ की अनुशासनात्मक समिति ने बताया कि रोनाल्डो ने 10 दिन पहले ब्राजीली लीग मैच के दौरान बोटाफोगो क्लब के डिफेंडर फाहेल के बाल खींचे थे।
एसी मिलान, इंटर मिलान, बार्सिलोना, पीएसवी इदेनहोवन और रियल मेड्रिड जैसे शीर्ष क्लबों के लिए खेल चुके रोनाल्डो के इस बर्ताव की काफी आलोचना हुई है।
मैदान के भीतर फाहेल के बाल खींचने के बाद रोनाल्डो टीवी कैमरों की नजर से नहीं बच सके। मैच के बाद बोटाफेगो के अधिकारियों ने इसकी शिकायत मैच अधिकारियों से की थी। इस संबंध में जांच के बाद रोनाल्डो को दोषी पाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।