ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक इस घटना के बाद इक्सोडस को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था लेकिन मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक इक्सोडस का गला ट्रेडमिल की तार से बुरी तरह उलझ गया था और दुर्घटनावश फांसी लगने के कारण ही उसकी मौत हुई।
पत्र के मुताबिक टायसन घटना के वक्त घर पर नहीं थे। उनके सात वर्षीय पुत्र मिग्वेल ने अपनी बहन को ट्रेडमिल की तार से उलझे पाया था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।