For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंग्लैंड ने एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया

By Staff

चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भी मेजबान टीम 2-0 से विजयी रही थी।

मंगलवार को एजबेस्टन में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 329 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने 52 रनों का योगदान दिया जबकि रवि बोपारा ने 49 रन बनाए। मैट प्रायर इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 87 रन बनाए।

इसके अलावा ओवेश शाह ने भी 75 रनों का योगदान दिया। स्ट्रास और बोपारा ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े जबकि शाह और प्रायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। स्ट्रास ने प्रायर के साथ भी 48 रन जोड़े।

जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 49.4 ओवरों में 270 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। वेस्टइंडीज की ओर से शिवनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 68 रन बनाए जबकि दिनेश रामदीन ने 45 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा सुलेमान बेन ने 31 तथा ड्वेन ब्रावो ने भी 26 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को दो और टिम ब्रेसनन तथा ग्रीम स्वान को एक-एक विकेट मिला। मैट प्रायर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। ब्रॉड 'मैन ऑफ द सीरीज' बने।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+