अपने खिलाड़ियों का डोप टेस्ट नहीं कराएगा पीसीबी
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को कुछ प्रतिबंधित दवाओं के सेवन को लेकर आगाह कर दिया है। इसी के बाद पीसीबी ने खिलाड़ियों को डोप टेस्ट की फजीहत में नहीं डालने का फैसला किया।
पीसीबी ने इसके पीछे एक और वजह बताई है। उसका कहना है कि चूंकी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट से पहले और उसके दौरान कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराने का फैसला किया है, लिहाजा उसने अपने खिलाड़ियों प्रतिबंधित दवाइयों से दूर रहने की नसीहत देकर इस काम से पल्ला झाड़ लिया है।
पत्र ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलामी अल्ताफ के हवाले से लिखा है, "अब जबकि आईसीसी ने हर टीम से किन्हीं दो खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराने का फैसला कर लिया है, हमने अपने खिलाड़ियों को इस संबंध में आगाह करके किनारा कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications