स्कॉटलैंड के निवासी 46 वर्षीय मोयेस ने बहुत कम बजट के बावजूद शानदार काम करते हुए एवर्टन को एफए कप के फाइनल तक पहुंचाया। उनके इसी योगदान के कारण लीग्स मैनेजर्स एसोशिएशन (एलएमए) ने उन्हें इस सम्मान से नवाजने का फैसला किया।
मोयेस की देखरेख में एवर्टन ने इस साल प्रीमियर लगी में पांचवां स्थान हासिल करने के साथ-साथ अगले साल के लिए यूरोप कप में खेलने का अधिकार भी हासिल कर लिया है।
एवर्टन की टीम रविवार को एफए कप फाइनल में चेल्सी से भिड़ेगी। इससे पहले 2003 और 2005 में भी मोयेस को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।