अमेरिका के नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) ने जैकसन की इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन पर जुर्माना लगाने का फैसला किया।
जैकसन ने एनबीए वेस्टर्न कांप्रेंस फाइनल के चौथे मुकाबले के दौरान डेनवर नगेट्स के हाथों मिली हार के बाद रेफरी की आलोचना की थी।
जैकसन ने कहा कि रेफरी ने गलत फैसला सुनाते हुए डेनवर टीम को 49 बार फ्री-थ्रो का अधिकार दिया था जबकि उनकी टीम को सिर्फ 35 बार फ्री-थ्रो का मौका मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।