चैंपियंस लीग में हिस्सेदारी को लेकर आशान्वित है पीसीबी
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' ने एक पीसीबी अधिकारी के हवाले से लिखा है, "अक्टूबर से पहले अगर कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार आया तो हमारी टीमें भी चैंपियंस लीग के पहले संस्करण में हिस्सा लेंगी। हम इस संबंध में काफी आशावान हैं। इसे लेकर प्रयास जारी हैं।"
चैंपियंस लीग के प्रमुख ललित मोदी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि चूंकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों पर रोक लगा रखी है, लिहाजा पाकिस्तानी टीमों का चैंपियंस लीग में खेल पाना संभव नहीं है।
मोदी के बयान के बावजूद पीसीबी इस संबंध में उम्मीद लगाए हुए है। उसका मानना है कि कूटनीतिक स्तर पर रिश्ते सचमुच खराब हैं लेकिन इसके पटरी पर लौटने में भी देर नहीं लगती।
अधिकारी ने कहा, "हमारे आपसी रिश्ते अच्छे नहीं हैं लेकिन इसमें सुधार की प्रक्रिया जारी है। हम कोशिश करेंगे कि अक्टूबर से पहले सबकुछ सामान्य हो जाए, जिससे कि हमारी टीमें भी चैंपियंस लीग में हिस्सा ले सकें।"
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications