स्थानीय खेल समाचार पत्र 'ईरान' ने राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद के सहायक और खेल विभाग के प्रमुख मोहम्मद अली आबदी के हवाले से लिखा, "हमने दोस्ताना मैच खेलने संबंधी अमेरिकी निवेदन स्वीकार कर लिया है।"
अमेरिकी टीम ने इस साल अक्टूबर या नवंबर में ईरानी टीम के साथ मैच खेलने की ख्वाहिश जताई है। इरान फुटबाल महासंघ (एफएफआई) के अध्यक्ष अली खाफाशियन ने कहा कि इस संबंध में अमेरिका ने दो तारीख सुझाए हैं लेकिन विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबलों को देखते हुए उनमें परिवर्तन किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।