ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक मैच देखने के लिए रोम पहुंचे 34 वर्षीय ग्रेग वीडन शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ कहीं जा रहे थे तभी चार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि वीडन का इलाज कराया जा रहा है और उनकी हालत स्थित बनी हुई है। हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।
चैंपियंस लीग मुकाबले को देखते हुए रोम पुलिस ने जबरदस्त सख्ती बरतने का फैसला किया है लेकिन इसके बावजूद प्रशंसकों के बीच मैच से पहले ही झड़पें जारी हैं। मंगलवार को एक 19 वर्षीय इंग्लिश प्रशंसक और उसके पिता को शराबखाने के बाद पुलिसवालों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।