For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैंपियंस लीग क्रिकेट : अपनी प्रांतीय टीम के प्रति वफादार बने रहेंगे मैक्लम

By Staff

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के दिल्ली डेयर डेविल्स टीम की ओर से खेल रहे होने के कारण न्यू साउथ वेल्स टीम ने मैक्लम के बदले उनकी न्यूजीलैंड की प्रांतीय टीम ओटागो को 250,000 अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की थी लेकिन मैक्लम ने अपनी प्रांतीय टीम के प्रति वफादार बने रहने का फैसला किया है।

चैंपियंस लीग में चार देशों की आठ टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन इसके नियम में परिवर्तन करते हुए इस साल 12 टीमों को इसमें हिस्सेदारी का हक दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग देशों की घरेलू ट्वेंटी-20 विजेता और उपविजेता टीमें हिस्सा लेंगी।

ओटागो टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉस डाइक्स ने बताया कि उनकी मैक्लम से बात हुई है। डाइक्स ने कहा, "मैक्लम पिछले 12 महीनों से न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल रहे थे लेकिन अब उन्होंने अपनी प्रांतीय टीम के लिए ही खेलते रहने का फैसला किया है। हम आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मैक्लम अपनी प्रांतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+