संदीप (46 किलोग्राम), नमित बहादुर (50 किलोग्राम) और शिव थापा (52 किलोग्राम) भार वर्ग में जीत हासिल कर भारत के लिए कम से कम तीन कांस्य पदक सुरक्षित करने में सफल रहे।
तीन मुक्केबाजों की सफलता के बीच भारत को गौरव भिदुड़ी की हार का भी गम झेलना पड़ा। भिदुड़ी को क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के बागट उदियायेव ने 8-4 से पराजित किया।
अगले दौर में थापा की भिड़ंत कजाकिस्तान के येरबोलात सैदालियेव से होगी, जिन्होंने अमेरिका के कार्लोस चावेज को 5-4 से हराया।
दूसरी ओर, नामित की भिड़ंत कजाकिस्तान के तागत बुर्तलेयोव से होगी। बुर्तलेयोव ने कोरिया के किम हेई पर जीत हासिल की। हेई दो दौर के बाद मुकाबले हट गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।