पेले ने कहा, "इस साल मेसी को ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिलना चाहिए। मैंने यह सम्मान रोनाडिन्हो, काका और पिछले साल क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिया है लेकिन मेसी हर बार दूसरे स्थान पर रह जाते हैं। इस लिहाज से मेरा मानना है कि इस साल मेसी को यह पुरस्कार मिलना ही चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को रोम में खेले गए चैंपियंस लीग फाइनल मुकाबले में मेसी ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया था। मैच का पहला गोल सैमुएल एटो ने किया था। बार्सिलोना ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-0 से हराकर अपना तीसरा चैंपियंस लीग खिताब जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।