चैंपियंस लीग : बार्सिलोना ने मैनचेस्टर युनाइटेड को दोयम साबित किया (लीड-1)
स्पेन के इस क्लब ने इस सत्र में स्पेनिश लीग खिताब और किंग्स कप के बाद तीसरा खिताब जीतक शानदार तिकड़ी पूरी की। इस जीत के साथ उसने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा करने के मैनचेस्टर युनाइटेड के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
लगभग 75 हजार दर्शकों की मौजूदगी के बीच खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने स्टार खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड की मैनचेस्टर युनाइटेड टीम को दोयम साबित किया।
बार्सिलोना के लिए पहला गोल सैमुएल एटो ने 10वें मिनट में किया जबकि दूसरा गोल इस मैच के सबसे चर्चित खिलाड़ी माने जा रहे अर्जेटीना स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने खेल खत्म होने से 20 मिनट पहले किया।
पहला गोल खाने के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मदद से कई बार जबरदस्त आक्रमण किया लेकिन बार्सिलोना के गोलकीपर विक्टर वाल्डेस की सूझबूझ के कारण उनका प्रयास हर बार बेकार साबित हुआ।
विजयी टीम के लिए पहला गोल करने वाले एटो ने इस जीत को क्लब के प्रशंसकों को समर्पित किया। एटो ने कहा, "मैं उस गोल के लिए पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो मैंने 10वें मिनट में किया। मेरी टीम इस जीत की हकदार थी। साथ ही साथ मैं इस जीत को अपने क्लब के लाखों प्रशंसकों को समर्पित करना चाहता हूं जो बड़ी शिद्दत से इस जीत की आस लगाए हुए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications