पेस-डुल्ही ने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के स्बास्टियन डी चाउनाक और बोने पेयर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया।
पेस-डुल्ही ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला सेट मात्र 20 मिनट में अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने तीन बार फ्रांसीसी जोड़ीदारों की सर्विस तोड़ी।
दूसरे सेट में हालांकि पेस-डुल्ही ने तीन बार सर्विस ब्रेक करने का मौका गंवाया लेकिन इसके बावजूद वे 30 मिनट में यह सेट भी जीतने में सफल रहे।
अगले दौर में पेस-डुल्ही का सामना अमेरिका के जेम्स केरेंटानी और युक्रेन के सर्गेइ स्टाकोवोस्की की जोड़ी से होगा।
केरेंटानी और स्टाकोवोस्की ने पहले दौर में स्पेन के निकोलस अल्मार्गो और इवान नावारो की जोड़ी को कांटे के टक्कर के बाद 6-2, 4-6, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।