कार्लोस ने कहा वह कम से कम एक और सत्र के लिए अपने मौजूदा क्लब के साथ बने रहना चाहते हैं। ईएसपीएन ब्राजील से बातचीत के दौरान कार्लोस ने कहा कि उनकी घरेलू टीम फ्लूमिनेंस की ओर से उन्हें प्रस्ताव मिला है लेकिन अभी उनका स्वदेश लौटने का कोई इरादा नहीं है।
एक बेहतरीन डिफेंडर के रूप में मशहूर कार्लोस ने 2002 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम को विश्व कप जीतने में मदद की थी। कार्लोस ने कहा कि फ्लूमिनेंस के अलावा कई अन्य क्लबों ने भी उनके साथ संपर्क किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।