छठी वरीयता प्राप्त रश्मि ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की रीनी बीनी को 6-7 (3), 6-3, 6-3 से हराया। उसने यह मैच दो घंटे 44 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले भी उसने अपने सभी मैच तीन सेट में जीते थे।
रश्मि के लिए गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहा क्योंकि इस दिन वह दोहरी सफलता हासिल करते हुए युगल मुकाबलों के फाइनल में भी पहुंच गईं। चीन की चुन यान हे के साथ खेल रहीं रश्मी ने भारत की त्रेता भट्टाचार्य और शिविका बर्मन को 6-2, 6-4 से पराजित किया।
इसी दिन खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की पारिजा मालू को हार का सामना करना पड़ा। पारिजा को चीन की यिंग यिंग दुआन ने 6-3, 6-4 से हराया। दुआन ने बुधवार को भारत की अंकिता भांबरी को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।