निस्टेलरू ने कहा, "मैं अगले हफ्ते हल्के-हल्के दौड़ने का अभ्यास शुरू कर दूंगा। नए सत्र की शुरुआत जुलाई के मध्य में होनी है, लिहाजा मैं अगस्त के पहले सप्ताह तक मैदान में लौटने का लक्ष्य लेकर चल रहा हूं।"
32 वर्षीय निस्टेलरू ने पिछले साल नवंबर में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के जरिए चिकित्सकों ने उनके घुटने में लगे एक विशेष यंत्र को बदला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।