यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एजाज बट्ट के उस बयान को लेकर खुशी जाहिर की, जिसमें उन्होंने श्रीलंका दौरे के लिए यूसुफ को टीम में वापस लाने की बात कही है।
बट्ट के बयान से उत्साहित यूसुफ ने कहा, "राष्ट्रीय टीम में लौटना मेरे लिए बहुत बड़ी खबर होगी। अगर मौका मिला तो मैं श्रीलंका के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के माध्यम से ही वापसी करना चाहता हूं।"
यूसुफ ने कहा कि उन्होंने आईसीएल से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। बकौल यूसुफ, "मैंने आईसीएल आयोजन समिति से अनापत्ति प्रमाण-पत्र हासिल कर लिया है। मैंने उसे पीसीबी को सौंप दिया है। मुझे यकीन है कि पीसीबी सकारात्मक फैसला लेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।