इस शहर को क्रिकेट के तीर्थ के रूप में विकसित किए जाने का कार्यक्रम है। इस काम में प्रमुख भूमिका निभा रही है ब्रैडमैन के नाम पर बनी संस्था-द ब्रैडमैन फाउंडेशन। 2010 तक इस शहर में स्थित ब्रैडमैन संग्रहालय को उन्नत किया जाएगा।
ब्रैडमैन फाउंडेशन के अध्यक्ष माइकल बाल ने बताया कि उनका मकसद एक ऐसा संग्रहालय तैयार करना है, जो दुनिया भर के क्रिकेटरों को उचित सम्मान दे सके। साथ ही इसमें ब्रैडमैन से जुड़ी अनेकों बहुमूल्य वस्तुएं होंगी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।