रोम, 28 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने बुधवार को मैनचेस्टर युनाइटेड पर शानदार जीत दर्ज करते हुए चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बार्सिलोना ने मैनचेस्टर को 2-0 से पराजित किया। इस सीजन में इस प्रमुख स्पैनिश क्लब का यह तीसरा खिताब है। इससे पहले बार्सिलोना ने किंग्स कप और ला लिगा का खिताब जीता था।
मैच में निर्णायक गोल दागने वाले सैमुयल एटू ने कहा, "यह शानदार जीत है। टीम इस जीत की हकदार थी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*