भारत को पहला स्वर्ण व्यक्तिगत स्पर्धा में संगम दहिया ने दिलाया। दहिया ने 139+39 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
भारतीय टीम ने डबल ट्रैप स्पर्धा के टीम वर्ग में भी स्वर्ण जीता। चेतन सानसनवाल, श्यान मसूद और दहिया की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रही। इस स्पर्धा का रजत पदक इटली ने जीता जबकि फिनलैंड ने कांस्य पदक हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।