इंग्लैंड इस श्रृंखला के आयोजन में बर्मिघम सिटी काउंसिल और बर्मिघम विश्वविद्यालत की मदद लेगा। श्रृंखला के सभी मैच विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले जाएंगे।
भारतीय टीम ने हाल के दिनों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। यह अलग बात है कि पिछले साल जुलाई में क्वालीफाईंग मुकाबलों में इंग्लैंड से मिली हार के कारण बीजिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने का उसे मलाल है।
इसके अलावा भारतीय टीम के लिए एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना भी चिंता का विषय है। इससे पहले हालांकि संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट जीतकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद जगाई थी लेकिन एशिया कप में खराब प्रदर्शन के साथ यह उम्मीद खत्म हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।