चैंपियन बार्सिलोना के स्वागत के लिए उमड़ी लाखों की भीड़
शहर की सड़कों पर चारों ओर क्लब के लाल तथा नीले रंग के झंडे लहरा रहे थे। स्वदेश लौटते ही हवाई अड्डे पर सबसे पहले टीम के कोच जोसेफ गार्डियोला और कप्तान चार्ल्स पुयोल विशेष वायुयान से बाहर निकले। दोनों के हाथों में चैंपियंल लीग ट्रॉफी थी।
हवाई अड्डे से निकलने के बाद क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्टा ने खिलाड़ियों को स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ी खुली बस की छत पर सवार हुए और प्रशंसकों का धन्यवाद करने के लिए शहर का चक्कर लगाया।
लगभग चार घंटे तक सड़कों पर प्रशंसकों का धन्यवाद करने के बाद टीम कैंप नोउ स्टेडियम पहुंची, जहां पहले से ही 10,000 प्रशंसक उसका इंतजार कर रहे थे।
टीम के पहुंचने से पहले ही स्टेडियम गीत और संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेडियम पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने पूरे सत्र के दौरान जबरदस्त समर्थन के लिए अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications