For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चेल्सी और एवर्टन के बीच एफए कप का फाइनल शनिवार को

By Staff

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चेल्सी की टीम नौवीं बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह चार बार खिताब जीत चुकी है जबकि एवर्टन की टीम 13वीं बार खिताबी मुकाबले के लिए उतरेगी। एवर्टन ने अब तक पांच बार इस खिताब पर कब्जा किया है।

चेल्सी ने दो साल पहले एफए कप पर कब्जा किया था। उसने फाइनल में मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से पराजित किया था। एवर्टन की टीम पिछली बार 1995 में चैंपियन बनी थी। संयोग की बात यह है कि उसने भी खिताबी मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से ही हराया था।

एवर्टन की टीम ने पहली बार इस खिताब पर 1906 में कब्जा किया था। इससे पहले 1893 और 1897 में भी वह फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, चेल्सी को अपनी पहली खिताबी जीत के लिए 1970 तक इंतजार करना पड़ा था। चेल्सी की टीम लीड्स युनाइटेड को 2-1 से हराकर विजेता बनी थी। चेल्सी 1915 और 1967 में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनो मौकों पर उसे हार मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+