दक्षिण अफ्रीकी प्रेस संघ से मिली जानकारी के मुताबिक टिकटों की बिक्री के दूसरे चरण के तहत 105,322 टिकट बेचे गए।
विश्व में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फेडरेशन दी इंटरनेशनल फुटबाल एसोसिएशंस (फीफा) ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, "टिकटों की मांग इतना बढ़ गई है कि इंग्लैंड, ब्राजील, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, आयरलैंड और हॉलैंड के फुटबाल प्रेमियों को आने वाले दिनों में टिकट नहीं मिल पाएगा।"
फीफा के मुताबिक दूसरे चरण की बिक्री के बाद जोहांसबर्ग, केपटाउन, नेल्सप्रूट और प्रीटोरिया में खेले जाने वाले मैचों के टिकट प्राप्त नहीं किए जा सकेंगे।
उद्घाटन मैच, दो सेमीफाइनल मुकाबलों और फाइनल के लिए भी अब आगे से व्यक्तिगत तौर पर टिकट नहीं बेचे जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।