एशेज में खेलने को लेकर आशान्वित हैं फ्लिंटॉफ
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने फ्लिंटॉफ के हवाले से लिखा है, "ट्वेंटी-20 विश्व कप में नहीं खेल पाने का मुझे मलाल है। अब मेरा एकमात्र मकसद एशेज श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट होना है। जैसा कि मैंने पहले कहा है कि मेरे करियर का सबसे अच्छा दौर गुजर चुका है लेकिन एशेज में खेलने और आस्ट्रेलिया को हराने की कल्पना मात्र ही मुझे क्रिकेट में बनाए हुए है।"
पिछले दिनों टखने की चोट से उबरने के लिए ऑपरेशन कराने वाले फ्लिंटॉफ अपने देश में पांच जून से होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए समय रहते फिट नहीं हो पाएंगे। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को ही उनके विश्व कप में नहीं खेल पाने की पुष्टि कर दी थी।
फ्लिंटॉफ को पिछले महीने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दक्षिण अफ्रीका मे हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में खेलते हुए चोट लगी थी। विश्व कप और एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए फ्लिंटॉफ ने तेजी दिखाते हुए अपने टखने का ऑपरेशन करा लिया था लेकिन अब उनके समय रहते फिट होने की कोई संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications