समाचार एजेंसी डीपीए से मुताबिक गोंजालेज ने अपने फैसले की जानकारी चिली टेनिस महासंघ को दे दी है। उनका करार अगस्त में समाप्त हो रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि गोंजालेज टेनिस महासंघ द्वारा अपने करार को सार्वजनिक किए जाने से नाराज हैं। गोंजालेज ने इसे लेकर पिछले महीने महासंघ के सामने अपना विरोध भी जताया था। इस मामले को लेकर 200 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पूर्व खिलाड़ियों ने गोंजालेज का समर्थन किया था।
चिली को सितंबर में आस्ट्रिया के साथ डेविस कप मैच खेलने हैं। गोंजालेज के हटने की घोषणा के बावजूद निकोलस मासू और पॉल कैपडिविले अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।