वेस्टइंडीज ने जहां ड्वेन ब्रावो के चमकदार खेल की बदौलत स्कॉटलैंड को 14 रनों से पराजित किया वहीं बांग्लादेश ने बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार से उबरते हुए हॉलैंड को 64 रनों से हराया।
ब्रावो की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 129 रन ही बना सकी।
ब्रावो ने 30 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए जबकि एंडी फ्लेचर ने 34 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से डरेन सैमी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। अभ्यास मैचों में वेस्टइंडीज की यह पहली जीत है।
दूसरी ओर, बांग्लादेश की ओर से उसके कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने 69 रन बनाए। मोहम्मदुल्लाह ने भी 54 रनों का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने छह विकेट पर 206 रन बनाए जबकि हॉलैंड की टीम 16.2 ओवरों में 142 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।