पाकिस्तान का एक मैच टाई भी रहा है। सबसे अधिक जीत हासिल करने की दौड़ में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के नाम 11-11 जीत दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि आस्ट्रेलिया की तुलना में तीन मैच कम खेले हैं।
आस्ट्रेलिया ने 2005 से 2009 के बीच कुल 21 मैच खेले हैं। उसे 11 में जीत मिली है जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका का रिकार्ड आस्ट्रेलिया से बेहतर है। उसने 18 मैचों में 11 जीत हासिल की है जबकि सात में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।
इस फेहरिस्त में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों ने 8-8 जीत दर्ज की है। ट्वेंटी-20 का मौजूदा विश्व चैंपियन भारत सात जीत के साथ छठे स्थान पर है। भारत ने अब तक 13 मैच खेले हैं। उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि उसका एक मैच टाई और एक मैच रद्द रहा है।
सबसे अधिक हार न्यूजीलैंड की टीम को मिली है। उसने अब तक कुल 21 मैच खेले हैं, जिसमें से 11 मौकों पर उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस क्रम में आस्ट्रेलिया (10) दूसरे और इंग्लैंड (9) तीसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।