अपनी चीनी जोड़ीदार चुन यान के साथ खेलते हुए रश्मि ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में इजरायल की केरेन श्लोमो और क्रिस्टिना पेजकोविक की जोड़ी को 6-2, 6-1 से पराजित किया।
छठी वरीयता प्राप्त रश्मि हालांकि एक मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। उन्हें सेमीफाइनल में श्लोमो के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
रश्मि ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की रीनी बीनी को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-7 (3), 6-3, 6-3 से हराया था लेकिन शुक्रवार को उन्हें श्लोमो ने 6-3, 6-2 से पराजित कर दिया।
श्लोमो शनिवार को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में चीन की यिंग यिंग दुआन से भिड़ेंगी। दुआन ने अपने ही देश की यी झों को 6-1, 6-3 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।