ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना
स्थानीय छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए विशेष उड़ान भरने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पत्रकारों को काफी वक्त दिया। भारतीय खिलाड़ी गुरुवार शाम से ही मुंबई में इकट्ठा होने लगे थे।
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बदली हुई वेषभूषा में नजर आए।
युवराज िंसंह ने जहां अपने बालों को 'मिलिट्री कट' में कटवा रखा था वहीं अपने बालों के झड़ने से परेशान वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप के लिए सिर मुंडवा लिया है।
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी बदले-बदले से नजर आए। करियर की शुरुआत में लंबे बाल रखने वाले ईशांत भी छोटे बालों में नजर आए।
भारतीय टीम को विश्व कप के अंतर्गत अपना पहला मैच छह जून को बांग्लादेश के साथ ट्रेंटब्रिज में खेलना है। इसके बाद उसे ट्रेंटब्रिज में ही आयरलैंड से दूसरे मुकाबले में भिड़ना है लेकिन उससे पहले भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ अभ्यास मैच खेलेंगे।
भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप के पहले संस्करण में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications