खेल मंत्री ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य, तेनजिंग नोरगे और राजीव गांधी खेल रत्न की ट्रॉफियों को ऑस्कर तथा फिल्मफेयर पुरस्कारों की तरह शक्ल दी जाएगी।
गिल ने कहा, "पिछले साल मैंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान महसूस किया था कि इन ट्रॉफियों की शक्ल-सूरत बदले जाने की जरूरत है। मैं नहीं चाहता कि आगे से हमारे यहां दिए जाने वाले खेल पुरस्कार बक्सों में बंद करके दिए जाएं। मैं चाहता हूं कि वे देखने में आकर्षक हों।"
गिल ने बताया कि उन्होंने अपने दफ्तर के कर्मचारियों की मदद से ऑस्कर और फिल्मफेयर पुरस्कार की ट्रॉफियों का कंप्यूटर प्रिंट निकाला है और इन्हीं के आधार पर भारत में दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों की ट्रॉफियों का डिजायन तय किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।