चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर की हार के बाद रोनाल्डो स्वदेश लौट गए थे। लीग के फाइनल मुकाबले में स्पैनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने मैनचेस्टर को 2-0 से पराजित कर दिया था।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक रोनाल्डो (24) ने चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर की हार के लिए टीम की रणनीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "फाइनल में हारना बहुत कठिनाई भरा होता है लेकिन अगर आप अच्छा नहीं खेलते तो आपको इसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है।"
स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ जुड़ने की अटकलों के बारे में रोनाल्डो ने कोई टिप्पणी नहीं की। उनका कहना है कि फिलहाल वह अपने मुल्क की टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
रोनाल्डो ने कहा, "फिलहाल तो मेरा भविष्य राष्ट्रीय टीम के साथ है। विश्व कप में क्वोलीफाई करने के लिए हमें जीतना ही होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।